https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html
अदिति राव हैदरी: बॉलीवुड की शास्त्रीय सुंदरता और बहुमुखी प्रतिभा
                                                         

                         बॉलीवुड हीरोइन अदिति राव हैदरी एक प्रशंसित अभिनेत्री और गायिका है, जो हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती है। अदिति राव एक प्रतिष्ठित राजवंश घराने से है, वे हैदराबाद के पूर्व प्रधामंत्री अकबर हैदरी की परपोती और असम के पूर्व राज्यपाल मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती है।

                          अदिति अपने फ़िल्मी करियर के आलावा अपने सिंगिंग टैलेंट के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई गानों को पानी आवाज दी है। अपनी सुंदरता और अनुग्रह के लिए जानी जानेवाली अदिति राव हैदरी भारतीय हिंदी सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री बन गई है, जो अपने बहुमुखी अभिनय कौशल और आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति के लिए जानी जाती है।                                                                       
                                                                                

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html
इस नए हेयरस्टाइल और ड्रेस के साथ एक फैशन मॉडल जैसा महसूस हो रहा है। मै अपना नया लुक दिखाने के लिए इंतज़ार नहीं कर सकती।








 
https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html
अदिति एक नए हेयरस्टाइल, बोल्ड लिपस्टिक और किलर आयलाईनर के साथ एक शानदार मेकओवर में।

                                   

जन्म एवं पारिवारिक इतिहास  : -  

                          अदिति राव का जन्म हिन्दू-मुस्लिम और बौद्ध धर्म के संगम से इंजिनीअर अहसान हैदरी के घर 28 अक्टूबर 1978 में हुआ। उनके पिता एक सुलेमानी बोहरा मुस्लिम थे, तो उनकी माता विद्या राव बौद्ध धर्म का पालन करती थी। जबकि उनकी माता चित्रपुर सारस्वत ब्राम्हण पिता और तेलुगु माता की बेटी थी।
                                

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की बचपन की फोटो

            जब अदिति राव हैदरी मात्र दो वर्ष की थी, तब उसके माता - पिता अलग हो गए और उनके कोई भाई - बहन भी नहीं है। जब अदिति के पिता हैदराबाद में ही रहे, तो उनकी माँ अदिति को लेकर दिल्ली चली गई थी।                        

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html

                                   अदिति राव हैदरी के माता - पिता एहसान हैदरी और माता 

                                                                     विद्या राव हैदरी

शिक्षा : -

           विद्या राव हैदरी ने अदिति को आंध्र प्रदेश स्थित मदनपल्लै में महर्षि वैली स्कूल भेज दिया था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के पश्चात अदिति ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

        अदिति जब छह वर्ष की थी, तभी से उन्होंने भरतनाट्यम सीखना प्रारम्भ किया था। दिल्ली स्थित प्रसिद्ध प्रतिपादक लीला सैमसन की छात्रा बन गई थी।

      अदिति ने अपने माता-पिता दोनों के उपनामों के उपयोग पर बताया था कि "मैं दोनों के नाम रखना चाहती थी, क्योंकि मेरी माँ ने मुझे पाला है, लेकिन मेरे पिता भी मेरा ही हिस्सा है। हैदरी एक दुर्लभ नाम है इसलिए मैंने राव और हैदरी दोनों रखा है।"  

करियर की ओर  : - 

          2007 में शारदा रामनाथन द्वारा निर्देशित तमिल भाषा की ड्रामा फ़िल्म "श्रृंगारम" पूर्ण की। इस फ़िल्म में अदिति राव हैदरी ने 19 वीं सदी की मंदिर नर्तकी, देवदासी की मुख्य भूमिका निभाई थी।                                    

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html

कई आंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोहों में प्रदर्शित होने के पश्चात फ़िल्म "श्रृंगारम" को भारत में दिखाए जानेपर आलोचकों की प्रशंसा मिली, जिसे तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के सहित कई प्रशंसाएँ प्राप्त हुई थी।
                                             

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html
मलयालम फिल्म " प्रजापति " जिसमे अदिति ने भूमिका निभाई है।

 हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज़ होनेवाली अदिति राव की पहली मलयालम फ़िल्म "प्रजापति" [2006] थी। इस फ़िल्म के लिए अभिनेत्री सुहासिनी ने निर्देशक रंजीत से अदिति की सिफ़ारिश की थी। इस फ़िल्म में अदिति राव ने एक अनाथ लड़की का किरदार निभाया था। परन्तु उनकी भूमिका को न्यूनतम माना गया था।   

बॉलीवुड की ओर : -                                            

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html
                                   आज मै अपने सामने आये अवसरों के प्रति कृतज्ञता से भर गई हूँ।

          फ़िल्म "श्रृंगाराम" में अदिति के अभिनय से प्रभावित होकर 2009 में निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी फ़िल्म "दिल्ली-6" में सहायक भूमिका के लिए अदिति को साइन कर लिया, जिसमे अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थे।

    अदिति राव हैदरी को वास्तविक सफलता 2011 में फ़िल्म "ये साली ज़िन्दगी" में उनकी भूमिका से मिली, जिसके लिए उन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। इस फ़िल्म की सफलता के पश्चात अदिति ने फ़िल्म "रॉकस्टार" [2011] , फ़िल्म "मर्डर-3" [2013] और फ़िल्म "वज़ीर" [2016] जैसी फ़िल्मों में उल्लेखनीय प्रदर्शन से अपनी प्रतिष्ठा को और मज़बूत किया है।

विवाह : -                                             

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/aditiraohydari.html
अदिति राव हैदरी के पूर्व पति सत्यदीप मिश्रा

              बॉलीवुड में आने से पहले ही अदिति ने अपना जीवनसाथी चुन लिया था। अदिति राव हैदरी पहले से ही शादीशुदा थी, जिसके बारें में बेहद कम लोग जानते है। वैसे तो, अदिति का विवाह छोटी आयु में गुपचुप ढंग से हो चूका था।

  •           17 वर्ष की आयु में अदिति का परिचय एक्टर सत्यदीप से हुआ था, जिसके बाद दोनों ही एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। फिर, 2009 में सत्यदीप मिश्रा से अदिति ने विवाह कर लिया था। विवाह के समय अदिति राव 21 वर्ष की थी। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू के समय कई वर्षों तक अपने विवाह की बात छिपाकर रखी थी। परन्तु 2013 में उनके विवाह का खुलासा हो चूका था कि उनका विवाह पहले ही हो चूका था और अब तो उनका तलाक भी हो चूका है।

पुरस्कार : -

  • 2010 में "स्क्रीन अवार्ड" द्वारा फ़िल्म "दिल्ली-6" के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' पुरस्कार।
  • 2018 में "साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड" द्वारा तमिल फ़िल्म "काटरू वेलियीदै" के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' पुरस्कार।
  • 2018 में "एशियाविज़न अवार्ड्स" द्वारा तमिल फ़िल्म "काटरू वेलियीदै" के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' पुरस्कार।
  • 2018 में "एडिसन अवार्ड्स" द्वारा तमिल फ़िल्म "काटरू वेलियीदै" के लिए ' फेस ऑफ द ईयर " पुरस्कार।
  • 2019 में "जी सिने अवार्ड्स तेलुगु" द्वारा फ़िल्म "सम्मोहनम" के लिए 'बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल' पुरस्कार।
  • 2019 में "इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी अवार्ड्स" द्वारा फ़िल्म "पद्मावत" के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' पुरस्कार।
  • 2023 में "इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड्स" द्वारा फ़िल्म "जुबली" के लिए ' बेस्ट एक्ट्रेस-पॉपुलर [ओटीटी] पुरस्कार।
फिल्मोग्राफी : - 

            1] 2010 में फ़िल्म "धोबी घाट।"

            2] 2012 में फ़िल्म "लंदन, पैरिस न्यूयोर्क।"

            3] 2013 में फ़िल्म "मर्डर-3" और फ़िल्म "बॉस।"

            4] 2014 में फ़िल्म "खूबसूरत" और मराठी फ़िल्म "रामा माधव।"

            5] 2015 में फ़िल्म "गुड्डू रंगीला" और फ़िल्म "वज़ीर।"

            6] 2016 में फ़िल्म "फितूर।"

            7] 2017 में फ़िल्म "भूमि।"

            8] 2021 में फ़िल्म "अजीब दास्तानस" और "सरदार का ग्रैंडसन"।

            इन फ़िल्मों के आलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फ़िल्मों में अदिति राव हैदरी ने भूमिका निभाई है।  
         फ़िल्मों में अपने काम के आलावा अदिति राव हैदरी विभिन्न सामजिक कार्यों में सक्रीय रूप से शामिल है और महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा को बढ़ावा देनेवाले कई अभियानों और पहलों का हिस्सा रही है। कला में उनके योगदान और परोपकारी प्रयासों ने उन्हें मनोरंजन उद्योग में एक सम्मानित एवं प्रशंसित अभिनेत्री बना दिया है।