बॉलीवुड की उच्च शिक्षा प्राप्त अभिनेत्रियाँ: एक नज़र

                                       


          बॉलीवुड की दुनिया में केवल अभिनय कौशल ही नहीं, बल्कि शिक्षा का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। कई अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपनी उच्च शिक्षा को प्रार्थमिकता दी और उसके बाद फ़िल्मइंडस्ट्री में अपना कदम रखा। आईये, कुछ ऐसी अभिनेत्रियों पर नजर डालते है, जिन्होंने न केवल अपने करियर में सफलता पाई, बल्कि शिक्षा के प्रति अपने समर्पण का भी उदहारण प्रस्तुत किया है। 

दीपिका पादुकोण : -

हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका  पादुकोण

                                               
                 उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली अभिनेत्रियों की सूचि में दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहला आता है। 

                  दीपिका पादुकोण " बॉलीवुड " हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री है। वह 2023 तक बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करनेवाली अभिनेत्री बनी। दीपिका पादुकोण की प्रशंसा में तीन फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल है। वह देश की सबसे लोकप्रिय हस्तियों की सूचि में दर्ज है। इसके आलावा टाइम ने दीपिका को 2018 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया था और 2022 में टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

                  दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगेन में हुआ। उनके पिता प्रकाश पादुकोण विख्यात बैडमिंटन खिलाडी है। दीपिका ने अपना फ़िल्मी डेब्यू 2006 में एक कन्नड़ फिल्म " ऐश्वर्या " से आरम्भ किया है। 

करीना कपूर खान : --- 

बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान

                करीना कपूर खान हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री है, वह रोमांटिक कॉमेडी से लेकर क्राइम ड्रामा  तक कई फिल्म शैलियों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती है। करीना 6 फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता है और 2024 तक हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक भुगतान पानेवाली अभिनेत्रियों में से एक है। 

            करीना कपूर खान का भी उच्च - शिक्षा प्राप्त अभिनेत्रियों में एक महत्वपूर्ण नाम है। करीना ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई स्थित जमनाबाई नरसी स्कूल से की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद इंग्लैंड में मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी से एक अन्य डिग्री प्राप्त की है। 

            करीना का जन्म 21 सितम्बर 1973 को मुंबई में पंजाबी कपूर फिल्म परिवार में हुआ। उनके पिता अभिनेता रणधीर कपूर और माता अभिनेत्री बबिता है। वह ग्रेट शोमैन राजकपूर की पोती है। करीना ने अपना अभिनय का करियर 2000 में फिल्म " रेफ्यूजी " के  साथ शुरू किया। 

            करीना ने हमेशा अपने करियर को शिक्षा के साथ संतुलित किया है, और कई बार यह बताया है कि शिक्षा उन्हें अपने अभिनय में गहराई लाने में मदत करती है। 

अभिनेत्री विद्या बालन : ----

अभिनेत्री विद्या बालन

              विद्या बालन एक महिला प्रधान फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के साथ हिंदी सिनेमा में महिलाओं के चित्रण में बदलाव लाने के लिए जानी जाती है। विद्या बालन एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों के आलावा उन्हें भारत सरकार द्वारा 2014 में " पद्मश्री " से संम्मानित किया गया है। 

               विद्या बालन ने अपने अभिनय करियर से पहले मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने करियर की शरुवात टेलीविजन से की है, परन्तु जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बना ली। विद्या ने अपनी फिल्मों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातें की है। 

              विद्या बालन का जन्म केरल के पलक्कड़ अय्यर परिवार में 1 जनवरी 1978 में हुआ है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई के चेम्बूर स्थित अन्थोनी गर्ल्स उच्च विद्यालय में हुई। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से समाजशास्त्र से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

               विद्या छोटी उम्र से ही फिल्म में अपना करियर बनाना चाहती थी। वैसे उनकी फिल्म करियर की शुरुवात मलयालम फिल्म " चक्रम " से हुई थी, लेकिन वह फिल्म बंद होने के कारण प्रदर्शित न हो सकी। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपना करियर फिल्म " परिणीता " [ 2005 ] से शुरुवात की, जिसके लिए  उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। उनकी पहली व्यवसायिक सफल फिल्म " लगे रहो मुन्ना भाई " [2006] रही है। 

अनुष्का शर्मा : ------

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

             अनुष्का शर्मा बॉलीवुड हिंदी सिनेमा की एक अभिनेत्री है।  मॉडल से बानी अभिनेत्री ने अपना फ़िल्मी सफर आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म " रब ने बना दी जोड़ी " [ 2008 ] से किया है और श्रुति कक्कड़ द्वारा निर्मित फिल्म " बैंड बाजा बारात " [2010] में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इन दोनो फिल्मों ने अनुष्का शर्मा को फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया। 

            अनुष्का का जन्म उत्तर प्रदेश के आयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एवं माता नाम आशिमा शर्मा है, जो गृहिणी है। 

             अनुष्का शर्मा का पालन पोषण बैंगलोर में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट मेरी स्कूल, मार्गेरिटा आसाम  है। उन्होंने बैंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से आर्ट्स  ग्रेजुएशन पूर्ण किया। अनुष्का मूलरूप से मॉडलिंग या पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहती थी, उसकी अभिनेत्री बनने कोई आकांक्षा नहीं थी। 

राधिका आप्टे : ---

अभिनेत्री राधिका आप्टे

             राधिका आप्टे एक भारतीय अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में अभिनय करती हुई देखे जा सकती है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एम्मी पुरस्कार नामांकन सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए है, इस प्रकार वह ऐसा करनेवाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई है। 

           राधिका ने थिएटर में अभिनय करना शुरू किया और फंतासी नाटक " वाह ! लाइफ हो तो ऐसी " [ 2005 ] अपनी फिल्म की शुरुवात की। प्रथम मुख्य भूमिका 2009 के बंगाली सामाजिक नाटक " अंतहीन " में थी। आप्टे ने 2015 में अपनी तीन बॉलीवुड प्रस्तुतियों रिवेंज ड्रामा " बदलापुर ",  कॉमेडी " हंटरर " और जीवनी पर आधारित फिल्म " मांझी - द माउंटेन मैन " में सहायक भूमिकाओं के लिए ध्यान आकर्षित किया। 

            राधिका आप्टे का जन्म 7 सितम्बर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक मराठी परिवार में हुआ। उनके जन्म के समय उनके माता - पिता क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल वेल्लोर में पढ़ रहे थे और डॉक्टर के रूप में भी कार्य कर रहे थे। राधिका ने पुणे के फेर्गुसन कॉलेज से अर्थशास्त्र और गणित में स्नातक की उपाधि हासिल की है। 

तापसी पन्नू : -----

अभिनेत्री तापसी पन्नू

                    तापसी पन्नू एक भारतीय अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय करती है। पन्नू को दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके है। एक संक्षिप्त मॉडलिंग करियर के बाद, तापसी ने 2010 की तेलुगु फिल्म " झुम्मडिनादम " से अभिनय की शुरुवात की और 2011 की तमिल फिल्म "  आडुकलम " में अभिनय किया। तापसी ने डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म " चश्मे बद्दूर " [ 2013 ] से बॉलीवुड की फिल्मों में डेब्यू किया है। 

                 तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में एक जाट सिख परिवार में हुआ है। उनके पिता दिलमोहन सिंह पन्नू एक सेवानिवृत्त रियल इस्टेट एजेंट है, जबकि उनकी माताजी निर्मलजीत कौर पन्नू गृहिणी है। 

                   तापसी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली के अशोक विहार स्थित माता जयकौर पब्लिक स्कूल से की और हरिनगर स्थित गुरुतेग बहाद्दुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलोजी से कंप्यूटर साइंस और इंजिनीअरिंग की पढ़ाई की है।

    
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
facebook page Join Now